April 18, 2026 3:33 pm

मकर संक्रांति पर ग्राम पंचायत अमेठी में गौसेवा एवं अन्नदान का पुण्य आयोजन।

बांदा

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमेठी में सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। दिनांक 15 जनवरी 2026 को ग्राम प्रधान विपिन बिहारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत द्वारा गौसेवा एवं अन्नदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत की गौशाला में संरक्षित सभी गौवंशों को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ खिचड़ी खिलाई गई। गौसेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि गौवंश की सेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मानवीय संवेदनाओं का विकास होता है।

इस अवसर पर गौशाला में निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य कर रहे केयरटेकरों को ग्राम प्रधान द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम के दौरान गांव के ग्रामीणों एवं निर्धन/गरीब परिवारों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया, जिससे सेवा भाव, सहयोग और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचा।

ग्रामीणों ने इस पुनीत आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द, एकता और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।

समापन अवसर पर ग्राम प्रधान विपिन बिहारी ने कहा कि ग्राम पंचायत अमेठी भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याणकारी, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से गांव के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें