रिपोर्टर नवल तिवारी
बांदा।
जनपद बाँदा की बबेरू तहसील अंतर्गत ग्राम मरका में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी 2026 को हनुमान दंगल एवं मेला कमेटी मरका के तत्वावधान में विशाल दंगल एवं मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार स्वर्गीय पं. हनुमान बाबा तिवारी जी की पुण्य स्मृति में संपन्न हुआ।
दंगल प्रतियोगिता में कुल 65 कुश्तियाँ कराई गईं, जिनमें क्षेत्र सहित दूर-दराज़ से आए नामचीन पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। मरका के पहलवान नीरज एवं हाथरस से आए पहलवान के मध्य हुई कुश्ती अत्यंत कांटेदार रही, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बाँधे रखा। वहीं मेले में बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन हेतु झूले, खेल-तमाशे तथा विभिन्न प्रकार की दुकानों ने लोगों को आकर्षित किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्राकर तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण कर ली गई थीं। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
आयोजकों ने बताया कि जनसहयोग से यह आयोजन हर वर्ष की भाँति इस बार भी ऐतिहासिक एवं भव्य रूप में संपन्न हुआ। दंगल की अंतिम कुश्ती आकाश पहलवान (प्रयागराज) एवं अंकुर पहलवान (कानपुर/फतेहपुर) के मध्य हुई, जो अत्यंत रोमांचक रही।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों में प्रधान ललक सिंह (अरवारी), प्रधान राकेश यादव (औदहा) सहित अन्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधान मुलायम सिंह द्वारा विजेता पहलवान को ₹51,000 नकद एवं गदा पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई, जबकि उपविजेता पहलवान को भी सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति के पदाधिकारी
अध्यक्ष: श्री चंद्राकर तिवारी
महामंत्री: श्री राम नरेश गर्ग
कोषाध्यक्ष: श्री राजकुमार तिवारी
मंत्री: श्री सुनील तिवारी
मेला प्रभारी: श्री विनोद तिवारी
उपस्थित सदस्यगण
बालाजी आर. दत्त, गौतम प्रभाकर तिवारी, सत्यदेव गौतम, वीर प्रताप पाल, विजय बहादुर सिंह, रविंद्र सिंह, विशंभर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मुलायम सिंह यादव, बृज किशोर श्रीवास्तव, राजाराम, कल्लू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












