रिपोर्टर नवल तिवारी
बांदा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 22वीं किस्त की सम्मान राशि जारी कर दी गई है। इस किस्त के तहत देशभर के किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बांदा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और खेती को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनकर उभरी है। योजना के माध्यम से किसानों को समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक कार्यों में मदद मिलती है।
उन्होंने बताया कि इस योजना से देश के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचने से पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो रही है और किसानों को बिना किसी परेशानी के आर्थिक सहयोग मिल रहा है।
सीडीओ ने कहा कि यह योजना किसानों के जीवन को अधिक सुखमय बनाने के साथ-साथ खेती को नई शक्ति देने वाली महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल है। इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलता है और वे बेहतर तरीके से खेती के कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल किसानों के हित में एक बड़ा कदम है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही











