April 18, 2026 5:07 pm

हनुमान दंगल व मेला आयोजन को लेकर कमेटी का गठन, भव्य पोस्टर जारी।

रिपोर्टर नवल तिवारी 

जनपद बांदा की बबेरू तहसील अंतर्गत ग्राम मरका में आयोजित होने वाले प्राचीन हनुमान दंगल एवं मेले को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से श्री हनुमान दंगल व मेला कमेटी मरका (रजि.) द्वारा एक भव्य पोस्टर जारी किया गया है।

पोस्टर के माध्यम से स्वर्गीय पं. श्री हनुमान बाबा तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है, जिनकी पुण्य स्मृति में वर्ष 1952 से लगातार यह ऐतिहासिक दंगल व मेला आयोजित किया जा रहा है। कमेटी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

कमेटी के अनुसार यह दंगल व मेला क्षेत्र की वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जिसमें दूर-दराज़ से नामी पहलवान भाग लेते हैं और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहते हैं। यह आयोजन ग्रामीण संस्कृति, खेल भावना एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि मेले व दंगल को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

कमेटी पदाधिकारी एवं सदस्य:

अध्यक्ष – चंद्रकांत तिवारी

महामंत्री – राम नरेश गर्ग

कोषाध्यक्ष – राजकुमार तिवारी

मंत्री – सुनील तिवारी

मेला प्रभारी – विनोद तिवारी

सदस्यगण:

बाला प्रसाद जी, आशादत्त गौतम, प्रभाकर तिवारी, सत्यदेव गौतम, वीर प्रताप पाल, विजय बहादुर सिंह, रविंद्र सिंह, विशंभर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मुलायम सिंह यादव, ब्रजकिशोर श्रीवास्तव, राजाराम, कल्लू सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें