रिपोर्टर नवल तिवारी
बांदा, 7 जनवरी 2026 – अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक बांदा का गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया। यह सम्मान कालिंजर थाना के अंतर्गत हुई 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में माननीय न्यायालय द्वारा मृत्यु दंड की सजा सुनाए जाने पर दिया गया। पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रजापति ने की मांग
– पीड़िता को आर्थिक मदद में हो रही देरी पर जल्द ही राशि दिलाए जाने
– सक्षम डाक्टरों से इलाज करने
– सुरक्षा प्रदान करने का प्रार्थना पत्र सौंपा गया
इस अवसर पर उपस्थित रहे
– अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के प्रदेश महामंत्री प्रजापति आलोक दक्ष
– एड लोकदत्त प्रजापति
– एड कुलदीप कुमार प्रजापति- एड राजू प्रजापति,महासभा फोरम के रामकेश प्रजापति,प्रदीप कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे हैं।












