April 18, 2026 12:12 pm

प्रसूता की मौत के बाद अवैध अस्पताल सील, सामने चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सवालों में।

स्थान: चित्रकूट, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर नवल तिवारी 

चित्रकूट: जिले में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कथित रूप से अवैध रूप से संचालित जीवन रेखा अस्पताल को सील कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल को सील किया गया है, उसके ठीक सामने संचालित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर भी जांच के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां बिना रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं और मरीजों को गलत रिपोर्ट दिए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलती है तो नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, पहले भी संबंधित अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से संचालन शुरू होने की बातें सामने आती रही हैं।

फिलहाल प्रसूता की मौत के मामले में प्रशासन द्वारा जांच की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग अवैध और मानकविहीन तरीके से संचालित संस्थानों पर क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें