₹1.12 लाख के नकली नोट, प्रिंटिंग इंक व मोबाइल बरामद
बांदा।
नगर कोतवाली पुलिस ने जाली नोट बनाकर बाजा बमर में खपाने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कनवारा बाईपास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ₹1 लाख 12 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही नकली नोट तैयार करने में उपयोग होने वाली प्रिंटिंग इंक, विशेष कागज तथा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से सुनियोजित तरीके से नकली नोटों की छपाई कर उन्हें बाजार में सप्लाई कर रहा था। गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
पूरे मामले का खुलासा सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने किया। अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही।
रिपोर्टर नवल तिवारी












