रिपोर्टर नवल तिवारी
बांदा। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में सुस्त रफ्तार अब भारी पड़ने लगी है। लक्ष्य से पिछड़ने पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का वेतन रोकने के आदेश दे दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा में तिंदवारी (31.67%), बड़ोखर खुर्द (38.30%) और महुआ (43.44%) की बेहद खराब प्रगति सामने आई। यह आंकड़े देख सीडीओ भड़क उठे और तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए।
इतना ही नहीं, आवास पूर्णता में भी नरैनी, जसपुरा और कमासिन जैसे विकास खंड 100% लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे, जिस पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई।
सीडीओ ने दो टूक कहा—“सरकारी योजनाओं में लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।” सभी बीडीओ को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए गए कि अपने-अपने क्षेत्रों में तुरंत सुधार लाएं, वरना और भी कड़ी कार्रवाई तय है।
साथ ही, खराब प्रदर्शन करने वाले ग्राम सचिवों पर कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने और 123 ग्राम पंचायतों में धीमी फार्मर रजिस्ट्री कार्य पर पंचायत सहायकों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं।











