हापुड़ जिले के तहसील धौलाना, क्षेत्र में गांव बझेड़ा कला मे आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के आधार पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बझेड़ा कलां गांव में हाजी वकील के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर जांच की और वहां से पनीर का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा। अधिकारियों ने बताया कि नमूने की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इसके अलावा टीम ने कस्बा धौलाना में भीअभियान चलाया, जहां सड़े-गले और कटे हुए फलों की बिक्री पाए जाने पर उन्हें तत्काल नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद फल विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे केवल ताजे और सुरक्षित फल ही बेचें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फलों की जांच करते अधिकारी इस कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।।











